Urine Infection: बच्चों के विकास काे राेक सकता है यूरिन इन्फेक्शन (डॉ दीपक अग्रवाल )
जन्म के साथ ही बच्चे को यूरिन में इंफेक्शन (संक्रमण) की समस्या उसके लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। संक्रमण की वजह से बच्चे के यूरिनरी ब्लैडर का वॉल्व खराब हो जाता है। वॉल्व का काम यूरिन को कंट्रोल करना और रिलीज करना होता है। वॉल्व खराब होने से यूरिन अंदर ही अंदर रिसता है और यूरिन ब्लैडर से यूरेटर में आने की बजाए रिफ्लक्स होकर किडनी की तरफ उल्टा चढ़ने लगता है। ऐसे में बच्चे की किडनी में संक्रमण होने का खतरा 90 फीसदी बढ़ जाता है। बच्चे को लंबे समय से यूरिन में इंफेक्शन की समस्या है तो जल्द से जल्द उसका इलाज कराना चाहिए। लंबे समय तक समस्या को नजरअंदाज करने पर बच्चे की किडनी फेल हो सकती है। जानते हैं इसके बारे में :- विकास पर पड़ता है असर यूरिन इंफेक्शन की वजह से बच्चे के विकास पर बुरा असर पड़ता है। कुछ बच्चों में इससे उनकी ग्रोथ पूरी तरह रुक जाती है। ऐसे में इसका सबसे ज्यादा असर बच्चे की हाइट पर पड़ता है। संक्रमण के कारण बच्चे को भूख भी नहीं लगती है और धीरे-धीरे उसकी सेहत तेजी से गिरती है। इन लक्षणों को पहचानें यूरिन इंफेक्शन के कारण बच्चे को पेशाब में जलन और पेट में दर्द की शिकायत रह...